{"_id":"6a2ee4ac934b8411b70de52c","slug":"thieves-make-off-with-jewelry-and-cash-from-a-house-in-kamapur-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-151798-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कामापुर में घर से गहने, नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कामापुर में घर से गहने, नकदी ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मवई। थाना क्षेत्र के कामापुर गांव के जैसुखपुर मजरे में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान उठा ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
गांव निवासी राम समोखन के घर में रात के समय घुसे चोरों ने बक्से व अलमारियां खंगाल डालीं। परिजनों के अनुसार सोने की माला, झाला, बाला, दो जोड़ी सोने की बालियां, तीन जोड़ी चांदी की पायल, छह चांदी की बिछिया समेत अन्य आभूषण उठा ले गए। इसके अलावा करीब 50 हजार से एक लाख रुपये तक की नकदी और महिलाओं व बच्चों के नए कपड़े भी उठा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह जागने पर तब हुई जब घर का सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला है। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
इनसेट
छत के रास्ते घुसे चोर, ले गए लाखों का सामान
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के पिलखावा मजरे रामापुर में शनिवार रात सूने घर में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी सहित लगभग तीन लाख के जेवरात चोरी कर लिए। गांव की रेखा पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। बताया है कि पांच दिन पूर्व मायके गई थी। इस बीच घर खाली पाकर चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बॉक्स में रखे सोने की झूमकी, मटर माला, बिछिया सहित 3 हजार नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ऐसी किसी घटना से ही अनभिज्ञता जता रही हैं।