फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Travel to be easier for sisters on Rakhi; 227 buses to run.

Ayodhya News: राखी पर बहनों की राह होगी आसान, दौड़ेंगी 227 बसें

Tue, 18 Aug 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Travel to be easier for sisters on Rakhi; 227 buses to run.
अयोध्या। रक्षाबंधन पर घर लौटने और राखी बांधने जाने वाले बहनों की राह आसान करने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। मंडल के चार डिपो से 227 बसों का विशेष संचालन 26 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन

अयोध्या डिपो की 75 बसें नौ निर्धारित मार्गों पर चलेंगी। इनमें अयोध्या-लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर 20, अयोध्या-लखनऊ-आजमगढ़ पर 10, अयोध्या-बहराइच पर 25 और अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर 20 बसें शामिल हैं। रक्षाबंधन के तुरंत बाद पूर्वांचल से दिल्ली और कानपुर की ओर यात्रियों की भीड़ बढ़ने का अनुमान है। इसमें गोरखपुर, देवरिया, बलिया और आजमगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए पहले से संचालन योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि चारों डिपो में 267 बसें चलेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


इनसेट

छुट्टी नहीं, छह दिन ड्यूटी करेंगे अधिकारी-कर्मचारी
26 से 31 अगस्त के बीच अधिकारियों, कर्मचारियों, चालक-परिचालकों और अन्य संबंधित कार्मिकों का अवकाश, साप्ताहिक विश्राम और डीडीआर स्वीकृत नहीं किया जाएगा। बीमारी या मृत्यु जैसी अतिविशिष्ट परिस्थितियों को इससे अलग रखा गया है। अनुबंधित बसों का भी पूरा संचालन कराया जाएगा। चालक-परिचालकों को सभी स्टॉपेज से यात्रियों को बैठाने और बसों को अधिकतम यात्री क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चालक-परिचालक को 1200 रुपये का प्रोत्साहन
छह दिनों में 1800 किलोमीटर संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालक को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा कर्मियों को 1800 किलोमीटर से अधिक दूरी पर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे प्रति किमी मिलेंगे। हालांकि प्रोत्साहन के लिए सेवा का लोड फैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक होना जरूरी है। छहों दिन उपस्थित रहने वाले डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये एकमुश्त मिलेंगे।

इनसेट
इन डिपो से चलेंगी बसें
इन डिपो से चलेंगी बसें
डिपो बसें
अयोध्या 75
सुलतानपुर 90
अकबरपुर 47
अमेठी 15
कुल 227
रूट: अयोध्या से लखनऊ-गोरखपुर, लखनऊ-आजमगढ़, बहराइच और प्रयागराज
सुलतानपुर से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, अयोध्या-गोंडा, कानपुर और रायबरेली समेत अन्य मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed