{"_id":"69895c604a55ffe86d036ffe","slug":"two-cars-collide-head-on-in-ayodhya-woman-died-while-five-seriously-injured-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, महिला की मौत... पांच लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, महिला की मौत... पांच लोग गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अयोध्या में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सोमवार की तड़के करीब 4 बजे हादसा हो गया। यहां बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी बिसुही नदी पुल चौरे बाजार के पास दो एसयूवी कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, दोनों वाहनों में सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
बताया गया कि संचार बिहार आईटी कॉलोनी, मनकापुर, गोंडा निवासी दिनेश चंद्र (56) अपनी पत्नी सीमा रानी (55) के साथ प्रयागराज वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से टाटा सफारी से रात में वापस घर लौट रहे थे। मगारी विसुही नदी पुल के समीप सामने से आ रही एसयूवी टाटा पंच वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में सीमा रानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनके पति दिनेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं टाटा पंच वाहन में सवार गाजीपुर जनपद के अरशदपुर जंगीपुर निवासी जीत नारायण (32), रवि पांडेय (46) और विशाल विश्वकर्मा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य को भी हल्की चोट आई है। बताया गया कि घायल अयोध्या दर्शन पूजन करने गए थे। जानकारी मिलने पर पीआरबी पुलिस के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर भेजा।
इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ अनुराग गुप्ता ने जांच के बाद सीमा रानी के मृत होने की पुष्टि की। घायलों को मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया। मृतका के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के किनारे करवाया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।