सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two world records were registered during Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव में दर्ज हुए दो विश्व कीर्तिमान

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two world records were registered during Deepotsav
65-वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र के साथ मौजूद मुख्यमंत्री
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव में रामनगरी ने लगातार नौवींं बार अपना ही कीर्तिमान तोड़ दिया। भगवान राम के अयोध्या लौटने पर राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 29 लाख 25 हजार 051 दीये जगमगा उठे। इनमें से 26 लाख 17 हजार 215 दीयों के अनवरत प्रज्ज्वलित होने का विश्व रिकॉर्ड बना। गणना के बाद गिनीज बुक की टीम ने इस वैश्विक उपलब्धि की घोषणा की।
Trending Videos

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, संत-धर्माचार्य व पोलैंड से आए विदेशी मेहमान इस पल के साक्षी बने। इस दौरान राम की पैड़ी 20 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी। वर्ष 2024 में 25.12 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन कर बना विश्व रिकॉर्ड इस बार 01.05 लाख अधिक संख्या के साथ टूटा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर और कसंल्टेंट निश्चल बरोट ने मंच से नए कीर्तिमान की घोषणा करने के साथ इसका प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव के आयोजन से पहले सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामपथ से होते हुए रामकथा पार्क पहुंची जहां दोपहर 2:30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांकी की अगवानी की। इसके बाद लंका विजय कर सीता के साथ प्रभु राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या के सरयू तट पर उतरे तो त्रेतायुग का दृश्य सजीव हो उठा। रामकथा पार्क में प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ की भूमिका में मुख्यमंत्री योगी ने किया। श्रीराम के राजतिलक के साथ पूरा सरयू तट जयकारों से गूंज उठा।
सरयू की महाआरती का भी बना विश्व रिकॉर्ड
वहीं सरयू की महाआरती का भी लगातार दूसरी बार विश्व रिकॉर्ड बना है। अयोध्या ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल दीपोत्सव में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 2158 अर्चक एवं मातृ शक्तियों ने एक साथ सरयू की महा आरती कर विश्व कीर्तिमान बनाया। आरती के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, आरती के संयोजक महंत शशिकांत दास, महंत जनार्दन दास समेत योगी सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

दीपोत्सव में ऐसे बनते गए रिकॉर्ड
वर्ष- जले दीये
2017- 1़ 71 लाख
2018- 3़ 01 लाख
2019- 4़ 04 लाख
2020- 6़ 06 लाख
2021- 9़ 41 लाख
2022- 15़ 76 लाख
2023- 22़ 23 लाख
2024- 25़ 12 लाख

65-वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र के साथ मौजूद मुख्यमंत्री

65-वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र के साथ मौजूद मुख्यमंत्री

65-वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र के साथ मौजूद मुख्यमंत्री

65-वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र के साथ मौजूद मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed