सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: After selling the country, is offerings to Lord Shri Ram also being robbed? says sanjay singh

UP: देश बेचने के बाद अब भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका?, आप सांसद संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 08 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा राम मंदिर चढ़ावा मामले में कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा व ट्रस्ट को देश को जवाब देना चाहिए। उन्होंने पूछा कि क्या चंपत राय भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर हाथ रखकर सौगंध खाएं कि चढ़ावे में चोरी नहीं हुई।
 

UP: After selling the country, is offerings to Lord Shri Ram also being robbed? says sanjay singh
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के चढ़ावे के मामले को लेकर भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश के संसाधनों, संस्थाओं और जनता के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, अब उसी दौर में भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए धन में चोरी के आरोप सामने आना अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक है।



संजय सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कल से पार्टी लगातार यह सवाल उठा रही है कि राम मंदिर के दान पात्र और चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है। भाजपा के नेता और उनके समर्थक इन आरोपों को झूठ बताने में लगे थे, लेकिन अब सामने आ रही जानकारियों से स्पष्ट हो गया है कि चढ़ावे में चोरी के मामले में गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच एजेंसियों को भी कार्रवाई करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब देश के सामने तथ्य आ चुके हैं तो भाजपा और ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों को जवाब देना चाहिए। करोड़ों रामभक्त अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित करते हैं। उस धन की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना ट्रस्ट की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Trending Videos


संजय सिंह ने कहा, “भाजपा सरकार देश की संपत्तियों को बेचने में लगी रही, रेलवे बेची, हवाई अड्डे बेचे, बंदरगाह बेचे, सरकारी संस्थान बेचे, लेकिन अब अगर भगवान श्रीराम के चढ़ावे में भी चोरी के आरोप सामने आ रहे हैं तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा आघात है। देश जानना चाहता है कि आखिर यह सब कैसे हुआ और इसके जिम्मेदार कौन हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है, राम के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन जब रामभक्तों के चढ़ावे पर सवाल उठते हैं तो जवाब देने से बचती है। यह चुप्पी संदेह को और बढ़ाती है।
संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चुनौती देते हुए कहा, “यदि चढ़ावे में चोरी नहीं हुई है तो चंपत राय जी भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर हाथ रखकर सौगंध खाएं कि चढ़ावे के धन में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई। उनकी इस सौगंध पर करोड़ों रामभक्त विश्वास कर लेंगे।”

उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस मामले में दोषी हैं, उन्हें तत्काल जेल भेजा जाना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर देश के सामने सच्चाई रखी जानी चाहिए। भगवान श्रीराम की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी श्रद्धालुओं की आस्था और उनके चढ़ावे की पवित्रता की रक्षा के लिए इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed