सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Politics continues over offerings to Ram Temple, constable recruitment exam begins.

UP Big News: राममंदिर के चढ़ावे पर सियासत जारी, सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, मौसम की भविष्यवाणी पर बोले सीएम

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 08 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत जारी है। अखिलेश यादव के बाद आप सांसद संजय सिंह ने मामले पर सवाल उठाते हुए भाजपा व ट्रस्ट से जवाब मांगा है। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां

UP Big News: Politics continues over offerings to Ram Temple, constable recruitment exam begins.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अखिलेश यादव के बाद आप सांसद संजय सिंह ने मामले पर भाजपा व ट्र्रस्ट से जवाब मांगा है। वहीं, प्रदेश में सोमवार को सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 28 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौसम विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। लखनऊ में बिहार से पंजाब जा रही एक बस को सीज किया गया है। 47 लोगों की जगह वाली बस में 167 यात्री सवार थे। पढ़ें, आज की प्रमुख सुर्खियां: 



देश बेचने के बाद अब भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका?, आप सांसद संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के चढ़ावे के मामले को लेकर भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट पर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव, 28 लाख अभ्यर्थी हो रहे शामिल

तीन दिन चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10-12 बजे तक चली। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Trending Videos


लोग मंदिर में कीर्तन कर रहे थे फिर... सीएम योगी ने बताया किस तरह सटीक मौसम की भविष्यवाणी से बची लोगों की जान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक को बेहतर करने से अब मौसम से संबंधित भविष्यवाणी सटीक होती है जबकि पहले मौसम अनुमान गलत होते थे। इससे विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जन व धन हानि में कमी आई है। पढ़ें पूरी खबर

47 यात्रियों की क्षमता वाली बस में मिले 167 यात्री, इमरजेंसी गेट पर लगी थी बेंचे, लखनऊ में की गई सीज

राजधानी लखनऊ में जांच के दौरान बिहार से पंजाब जा रही स्लीपर बस में 167 यात्री मिले। जबकि, बस की क्षमता 47 यात्रियों की थी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बस को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सीज कर दिया। यात्रियों को छतों पर भी बिठाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में गर्मजोशी से मिले राहुल-अखिलेश, यूपी में सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा!
सोमवार को दिल्ली में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। बैठक में भाजपा के खिलाफ पूरी मजबूती से सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed