सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: माफिया मुख्तार की जमीन बने फ्लैटों की बुकिंग फिर खुली

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन
माफिया मुख्तार की जमीन बने फ्लैटों की बुकिंग फिर खुली
Trending Videos


72 फ्लैटों वाली योजना के दो फ्लैट खाली

20 जून तक कर सकते हैं आवेदन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। डालीबाग में दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बने प्राइम लोकेशन के शानदार 72 सस्ते फ्लैटों की योजना में एलडीए ने एक बार फिर पंजीकरण खोला है। योजना में दो आवंटन निरस्त होने के बाद उनका पंजीकरण खोला गया है। यह 20 जून तक होगा। आवंटन लॉटरी के जरिए होगा।

शहर की पॉश कॉलोनी डालीबाग में बने यह फ्लैट हैदर कैनाल बंंधे पर करीब 20 मीटर चौड़ी के किनारे बने हैं। सस्ते और शानदार फ्लैट होने के चलते इनकी बहुत मांग थी। बीते साल जब इनका पंजीकरण खुला था तो 72 फ्लैटों के लिए 8100 लाेगों ने पंजीकरण कराया था। ऐसे में आठ हजार से अधिक लोगों को निराशा हाथ लगी थी। आवंटन के बाद दो लोगों ने पैसा तय समय में जमा नहीं किया। जिसके बाद एलडीए ने उनका आवंटन निरस्त कर दिया है और अब एक फिर से पंजीकरण खोला गया है। यह पांच जून से शुरू है और 20 जून तक चलेगा। यह फ्लैट ईडब्ल्यूएस श्रेणी के हैं, इसमें वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये है। यह भी शर्त रहेगी कि शहर में उनका अपना कोई मकान नहीं होगा। इसको लेकर आवेदन के साथ शपथ पत्र भी आवेदक को देना होगा। फ्लैट का एरिया 35 वर्ग मीटर है और कीमत करीब 10 लाख रुपये है। फ्लैट में दो कमरे,हैं और लैट्रीन व बाथरूम अलग-अलग बनाए गए हैं। बालकनी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed