यूपी: प्रदेश के 25 जिलों में पारा पहुंचा 40 के पार, तीन दिन भीषण गर्मी का अलर्ट; 11 जून से होगी बारिश
Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक लगातार गर्मी पड़ती रहेगी। इसके बाद मौसम यू-टर्न ले सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बढ़ती तपिश और गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। सोमवार को प्रदेश के लगभग 25 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हालात और भी खराब रहे। वाराणसी, चुर्क, बांदा,आगरा और प्रयागराज आदि जिलों में आसमान से जैसे आग बरसी।
वहीं गोरखपुर, जालाैन जैसे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई समेत कुछ जिलों में दोपहर से पहले बादलों की आवाजाही दिखी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कि माैसम का यह उतार चढ़ाव जारी रहने वाला है। नाै और दस जून को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़त आएगी। इसके बाद 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
सोमवार को 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा बांदा में 42.6 डिग्री, प्रयागराज में 42.5 डिग्री, चुर्क में 42.3 डिग्री और झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
राजधानी में पड़ी झुलसाने वाली गर्मी, कल भी रहेंगे लू जैसे हालात
राजधानी में सोमवार को तपिश और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में अचानक बादलों की आवाजाही बढ़ी और उमस भरी गर्मी ने सिर उठाया लेकिन थोड़ी ही देर में बादल छंट गए। इसके बाद तल्ख धूप के साथ झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई। माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है। धूप की तल्खी और गर्म हवाओं से लू जैसी परिस्थितियां बनने के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 11 जून से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राजधानी में बुधवार को देर सवेर बूंदाबांदी की संभावना है।सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।