सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: भाजपा ने शुरू किया प्रबुद्धजन अभियान, 11 को होगा सम्मेलन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन
भाजपा ने शुरू किया प्रबुद्धजन अभियान, 11 को होगा सम्मेलन


14 तक चलने वाले अभियान में होंगे अन्य आयोजन भी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी आएंगे

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर इकाई की ओर से 11 जून को प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सोमवार को शुरू हुए विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत होगा। विशेष अभियान 14 जून तक चलेगा। इसको लेकर सोमवार को महानगर भाजपा कार्यालय में विशेष बैठक भी हुई।

महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश मंत्री, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां दी गई हैं। लखनऊ महानगर में 500 ऐसे प्रबुद्ध एवं ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों की सूची तैयार की गई है। जिन्होंने समाजसेवा, साहित्य, खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। बृहस्पतिवार 11 जून को सहकारिता भवन में एक प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का आना प्रस्तावित है। सांसद और राज्यसभा सदस्यों को 50-50 प्रबुद्धजनों से संपर्क करने का दायित्व सौंपा गया है। वह अपनी लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में एक दिन का प्रवास भी करेंगे। इसी तरह विधायक और विधान परिषद सदस्यों को भी 50-50 नाम आवंटित किए गए हैं। वे अपनी विधानसभा के प्रत्येक मंडल में प्रवास कर प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

अन्य महत्वपूर्ण अभियान

बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण अभियानों पर भी चर्चा की गई। इनमें पौधरोपण अभियान को गति देना शामिल है। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाने पर भी बात हुई। जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों द्वारा विकास कार्यों के भ्रमण हेतु प्रगति पथ यात्रा आयोजित करने पर भी सहमति बनी। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में महानगर इकाई के महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेंद्र सिंह मनोज गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, उत्तम मिश्रा व मयंक बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed