{"_id":"6a2feac89b037347a1042d8d","slug":"iritm-and-iim-mou-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1783729-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनुसंधान को मजबूत करने के लिए इरिटम व आईआईएम के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनुसंधान को मजबूत करने के लिए इरिटम व आईआईएम के बीच एमओयू
विज्ञापन
अनुसंधान को मजबूत करने के लिए इरिटम व आईआईएम के बीच एमओयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुणवत्ता, क्षमता व शैक्षणिक सहभागिता में भी होगी वृद्धि
लखनऊ। अनुसंधान को मजबूत करने के साथ गुणवत्ता, क्षमता व शैक्षणिक सहभागिता में वृद्धि के लिए भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान(इरिटम) व भारतीय प्रबंध संस्थान(आईआईएम) के बीच सोमवार को एमओयू हुआ। यह पहल विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप क्षमता निर्माण को मजबूत करने में सहायक होगी।
प्रोफेसर कृष्णा ने बताया कि यह समझौता इरिटम के अभिव्यक्ति सभागार में आयोजित एक समारोह में हुआ। इरिटम महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर और आईआईएम के निदेशक एमपी गुप्ता ने इस पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह में दोनों संस्थानों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही इरिटम में पढ़ाई कर रहे अधिकारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। रेल के चयनित सेवारत अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार प्रबंधन कार्यक्रमों में सहभागिता का मंच प्रदान करता है। अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक प्रबंधन विकास कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त यह समझौता पारस्परिक हित की परियोजनाओं और ज्ञान संसाधनों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। भविष्य में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना और अन्य शैक्षणिक पहलों के माध्यम से भी सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने समझौते को रेलवे अधिकारियों की प्रबंधकीय व नेतृत्व क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग मूल्यवान शिक्षण अवसरों का सृजन करेगा। यह परिवहन व लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं के विकास में सहायक सिद्ध होगा। आईआईएम के एमपी गुप्ता ने नेतृत्व विकास व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक संगठनों के बीच सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए सतत अधिगम, रणनीतिक सोच और व्यावसायिक उत्कृष्टता को अपने कार्यजीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। यह समझौता प्रारंभिक रूप से पाँच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। इसके माध्यम से प्रशिक्षण, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में विविध पहलों को बढ़ावा मिलेगा।