सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ner get iso certificate

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को 35 आईएसओ और 5एस प्रमाण पत्र मिले

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
ner get iso certificate
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को 35 आईएसओ और 5एस प्रमाण पत्र मिले
विज्ञापन


लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्ता, ऊर्जा प्रबंधन के लिए कुल 35 आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। यह प्रमाणपत्र बीते मई में प्राप्त हुए हैं। इनमें 23 आईएसओ और 12 फाइव एस प्रमाणपत्र शामिल हैं। यह सम्मान मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि यह प्रमाणपत्र मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो और कार्यालय को मिले हैं। तीन प्रमाणपत्र कोचिंग डिपो गोरखपुर, गोमतीनगर और ऐशबाग को यात्री सेवा, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता व कार्यस्थल प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। गोंडा मेंटीनेंस डिपो को बीसीएन मालडिब्बों के रखरखाव में आईएसओ और फाइव एस प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इसे टीम की मेहनत और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे लखनऊ मंडल के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात स्टेशनों को पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रमाणपत्र
इसी क्रम में मंडल के सात रेलवे स्टेशनों गोरखपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, मनकापुर और बादशाहनगर को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली में प्रमाण पत्र दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ को कार्यस्थल को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए फाइव एस प्रमाण पत्र मिला।
विज्ञापन


ये प्रमाणपत्र मिले
लखनऊ मंडल को प्राप्त प्रमाणपत्रों में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली से जुड़ा है। वहीं आईएसओ 14001 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और आईएसओ 45001 व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए मिला है। आईएसओ 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के लिए दिया गया। जबकि 5एस प्रमाणपत्र कार्यस्थल को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अनुशासित रखने के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed