सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major breakthrough in property dealer Sandeep Singh murder case; Gangaram Yadav, who arranged the shooters

UP: प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शूटरों की व्यवस्था कराने वाला गंगाराम यादव गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 15 Jun 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि उसने हत्या के लिए शूटरों की व्यवस्था कराई थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस साजिश और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

UP: Major breakthrough in property dealer Sandeep Singh murder case; Gangaram Yadav, who arranged the shooters
गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी आरोपी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के अनुसार, गंगाराम यादव पर हत्याकांड में शूटरों की व्यवस्था कराने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए साजिशकर्ताओं को शूटर उपलब्ध कराए थे।



गौरतलब है कि 27 मई को तेलीबाग क्षेत्र के निकट कल्ली पश्चिम में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही संदीप सिंह के पूर्व पार्टनर दिनेश यादव और उसके चालक मुबीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित और एक लाख रुपए का इनामी आरोपी गंगाराम यादव आलमबाग बस अड्डे के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गंगाराम यादव ने बताया कि उसने दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन के कहने पर हत्या के लिए शूटरों की व्यवस्था कराई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को पीजीआई थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed