UP: परिषदीय स्कूलों में खत्म हुईं गर्मियों की छुट्टियां, मंगलवार से खुलेंगे प्रदेश भर के स्कूल; जानिए टाइमिंग
Schools in UP: यूपी में परिषदीय स्कूलों के अवकाश 15 जून से खत्म हो जाएंगे। 16 जून से स्कूल खुल जाएंगे। जनगणना काम में लगे शिक्षक रिलीव किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालय मंगलवार 16 जून से खुल जाएंगे। एक तरफ प्रदेश में 20 जून तक जनगणना का काम चल रहा है। तो दूसरी तरफ शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया भी चल रही है। इसके लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की जा चुकी है। ऐसे में शिक्षक पशोपेस में हैं कि वे पढ़ाई कराएंगे कि अन्य कार्य।
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां थीं। इस क्रम में विद्यालय 16 जून से खुलेंगे। मंगलवार से विद्यालयों में फिर से रौनक लौट आएगी। विद्यालय परिसरों में बच्चों की चहल-पहल, प्रार्थना सभा की गूंज और शिक्षण गतिविधियों की रफ्तार फिर से दिखाई देगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय खुलने के पहले दिन को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी की है।
विभाग ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत करें। छुट्टियों के बाद विद्यालय लौट रहे बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए सहज प्रयास किए जाएंगे। पहले दिन प्रार्थना सभा में बच्चों को नई कक्षा, पाठ्यक्रम और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में पेयजल, बिजली व पंखों, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने विद्यालयों को एक जुलाई से खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य 22 मई से 20 जून तक चलना है। अभी अधिकांश शिक्षकों का कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहीं कई जिलों में तापमान अभी भी 40 डिग्री से अधिक है। इसे देखते हुए विद्यालयों को एक जुलाई से खोला जाए।