सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: JEE-style answer keys to be released for next year's B.Ed. entrance exam; Bundelkhand University entrusted

UP: अगले साल बीएड प्रवेश परीक्षा में जेईई जैसी उत्तर कुंजी जारी होगी, बुंदेलखंड विवि को फिर मिली जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 17 Jun 2026 07:23 PM IST
सार

अगले वर्ष से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भी प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करने की तैयारी की जा रही है। अभ्यर्थियों से आपत्तियां लेने के बाद अंतिम परिणाम घोषित होगा। इससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय को इस दिशा में तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP: JEE-style answer keys to be released for next year's B.Ed. entrance exam; Bundelkhand University entrusted
UP BEd JEE 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश भर के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और अन्य भर्ती परीक्षाओं की भांति राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में भी उत्तर कुंजी जारी करने की तैयारी है। अगले साल इस नई कवायद को पूरा किया जा सकता है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को तैयारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए कवायद की जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जैसे जेईई में प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर आपत्ति ली जाती है वैसे बीएड प्रवेश परीक्षा में भी लागू किया जा सकता है। 
विज्ञापन


इसमें छात्रों से आपत्ति लेकर उत्तर कुंजी में आवश्यक सुधार करके फाइनल परिणाम जारी किया जा सकेगा। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को अगले साल इस नई कवायद पर काम करने का सुझाव दिया है जिसे विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार भी किया। उच्च शिक्षा विभाग की यह कवायद रंग लाती है तो यह पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाली होगी। शिक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि बीएड की तरफ छात्रों का रुझान फिर बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो अगले साल भी बुंदेलखंड विवि के पास रहेगी जिम्मेदारी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास लगातार चार साल से राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी है। उसके द्वारा परीक्षा में किए गए नवाचार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी खूब सराहा है। वहीं प्रमुख सचिव द्वारा विवि को नई तैयारी का निर्देश देकर कहीं न कहीं इशारा किया गया है कि अगले साल 2027 में भी प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी उसके पास ही रहेगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed