{"_id":"6a34ebdbf40a1b8b2a0c948c","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-traveled-from-delhi-to-jhansi-on-shatabdi-express-described-journey-as-pleasant-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शताब्दी एक्सप्रेस से की दिल्ली से झांसी तक की यात्रा, बोले- सुखद रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शताब्दी एक्सप्रेस से की दिल्ली से झांसी तक की यात्रा, बोले- सुखद रहा सफर
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से झांसी तक का सफर तय किया। सफर के दौरान वह समाचार पत्रों को पढ़कर देश-प्रदेश की खबरों से अपडेट हुए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
केशव मौर्य ने शताब्दी एक्सप्रेस से की दिल्ली से झांसी तक की यात्रा
- फोटो : @kpmaurya1 X Handle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर दिल्ली से झांसी तक की यात्रा वीआईपी कॉन्वॉय या हवाई मार्ग के बजाय शताब्दी एक्सप्रेस से की।
सफर के दौरान उपमुख्यमंत्री पूरी तरह से सक्रिय नजर आए। उन्होंने यात्रा के समय का सदुपयोग करते हुए समाचारों का विस्तृत अध्ययन किया। देश और उत्तर प्रदेश की समसामयिक घटनाओं, विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी के लिए उन्होंने समाचार पत्र की ख़बरों को गहराई से पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' और सादगी के मंत्र को आत्मसात करना हम सभी का कर्तव्य है। जनता के बीच रहकर जो फीडबैक और अपनापन मिलता है, वह अमूल्य है। आज का सफर न सिर्फ सुखद रहा, बल्कि समाचार पत्रों से देश-प्रदेश की विकास यात्रा को और करीब से जानने का अवसर भी मिला।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक जागरूक जनप्रतिनिधि के लिए हर पल देश-दुनिया की हलचलों से अपडेट रहना बेहद जरूरी है। झांसी स्टेशन पहुंचने पर वह पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से मिले। इसके बाद वे अपने आगे के तय कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए।