सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Have you heard? 'Uncle's name linked to donation embezzlement, officials in a fix'—the officer remains the tal

सुना है क्या: 'चंदा चोरी में चाचा का नाम, अफसर हलाकान', सेवानिवृत्ति के बाद भी चर्चा में साहब; फूट पड़ा लावा

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 19 Jun 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

Have you heard? 'Uncle's name linked to donation embezzlement, officials in a fix'—the officer remains the tal
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'चंदा चोरी में चाचा का नाम, अफसर हलाकान' की कहानी। इसके अलावा 'सेवानिवृत्ति के बाद भी चर्चा में साहब' और 'फूट पड़ा लावा' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...



 

चंदा चोरी में चाचा का नाम, अफसर हलाकान

राम मंदिर चंदा चोरी में एक अफसर के चाचा का भी नाम चर्चा में है। ऐसे में यह अफसर हलाकान हैं। वे चंदा चोरी से जुड़ी पल- पल की खबर का संज्ञान ले रहे हैं। सुबह से शाम तक का अपडेट जानने के लिए विभाग के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। ये कर्मचारी हर सूचना की नोट बनाते हैं और शाम को उन्हें ब्रीफ करते हैं। अब देखना य ह है कि चाचा का नाम चर्चा में आने के बाद भतीजे का क्या होता है? क्योंकि भतीजा चाचा के जरिए अहम कुर्सी संभाल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद भी चर्चा में साहब

आम तौर पर विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी कुछ दिन बाद भुला दिए जाते हैं। किंतु प्रदेश के एक पढ़ाई-लिखाई वाले विभाग के एक साहब एक पखवारे बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। कभी वो अपने समय में हुए तबादले के लिए याद किए जाते हैं तो हाल ही में उनके द्वारा की गई एक नियमावली में संशोधन काफी चर्चा में है। इसकी वजह से विभाग में दूरगामी असर पड़ेगा और एक समय बाद विभाग में एक खास कैडर का ही जलवा होगा।

 

विज्ञापन

फूट पड़ा लावा

प्रदेश का सरकारी खजाना भरने में अव्वल विभाग और राजस्व देने में अव्वल जिले में बैठे साहब और कर्मचारियों का संघर्ष साल भर बाद खुलकर सामने आ ही गया। पहले लुकाछिपी का खेल चल रहा था लेकिन ‘हार्ट अटैक कांड’ ने बाकियों के ‘हार्ट’ को मजबूत कर दिया और डरते-डरते ही सही, मोर्चा खोल दिया। अब अंदरखाने चर्चा है कि साहब की किरकिरी के बाद विभाग में रुतबा घट गया है और अब तो कर्मचारी भी जवाब देने के मूड में हैं। कच्चे-चिट्ठों से भरी एक फाइल भी तैयार होने की सुरसुरी जोरों पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed