{"_id":"6a32a06decd36d6048098755","slug":"video-video-tama-idaya-ka-jata-ka-bharasa-rahata-sharama-ka-thakhana-pahaca-parashasaka-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: टीम इंडिया की जीत का भरोसा, रोहित शर्मा को देखने पहुंचे प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: टीम इंडिया की जीत का भरोसा, रोहित शर्मा को देखने पहुंचे प्रशंसक
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच समाप्त होने के बाद बाहर निकलते दर्शकों ने अपने अनुभव साझा किए।
आगरा से आए क्रिकेट प्रशंसक राघव गुप्ता ने बताया कि वह विशेष रूप से अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा को देखने के लिए लखनऊ पहुंचे थे।
उन्होंने कहा, "हम रोहित शर्मा को देखने आए थे। टीम इंडिया की बल्लेबाजी देख ली है और अब हमें पूरा भरोसा है कि मैच भारत ही जीतेगा।"
स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कई प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने और उन्हें खेलते देखने के लिए दूर-दूर से लखनऊ पहुंचे थे।
मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और स्टेडियम के बाहर भी भारतीय टीम के समर्थन में जमकर नारेबाजी होती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।