{"_id":"6a32aea408be02d1b8004708","slug":"video-video-mahararama-ka-lkara-lkhanauu-palsa-alrata-para-shahara-ma-kaugdha-sarakashha-itajama-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मोहर्रम को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मोहर्रम को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम
मोहर्रम के मद्देनजर राजधानी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लखनऊ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि पूरे पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को 5 जोन और 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों को निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशेष रूप से चौक, ठाकुरगंज, सआदतगंज, बाजारखाला, वजीरगंज और अमीनाबाद जैसे संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त नजर रखी जा रही है। जुलूस मार्गों, इमामबाड़ों और कर्बला स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी तथा अन्य सुरक्षा इकाइयों की तैनाती की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।