{"_id":"6a3535575bbf7aee470fb1bd","slug":"jeecup-result-2026-polytechnic-entrance-exam-results-released-find-out-when-admission-counseling-will-begin-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEECUP Result 2026: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कब से होगी प्रवेश काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEECUP Result 2026: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कब से होगी प्रवेश काउंसिलिंग
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
JEECUP Result 2026: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। 25 जून से प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें शामिल होकर इच्छुक अभ्यर्थी सरकारी या निजी कॉलेज में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अलग अलग ग्रुप के टॉपर
- फोटो : JEECUP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश की विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)- 2026 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. एमके शन्मुगा सुन्दरम की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा परिणाम सार्वजनिक करने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही ऑनलाइन काउंसिलिंग कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है, जिससे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
बैठक में बताया गया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)- 2026 का आयोजन 02 जून से 09 जून तक पूरी तरह कंप्यूटर आधारित प्रणाली से किया गया। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जनपदों में स्थापित 182 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन तीन पालियों में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा संचालन के दौरान तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित रही।
बैठक में बताया गया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)- 2026 का आयोजन 02 जून से 09 जून तक पूरी तरह कंप्यूटर आधारित प्रणाली से किया गया। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जनपदों में स्थापित 182 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन तीन पालियों में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा संचालन के दौरान तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
99.99 प्रतिशत अभ्यर्थी काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र घोषित
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अनुसार इस वर्ष कुल 4,23,795 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 3,34,298 अभ्यर्थी (78.88 प्रतिशत) परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम के आधार पर 3,34,262 अभ्यर्थी (99.99 प्रतिशत) आगामी ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।परिषद द्वारा जारी परिणाम के अनुसार विभिन्न ग्रुपों में प्रदेश के अनेक मेधावी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ग्रुप 'ए' में आजमगढ़ के अंकित यादव ने 396 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप 'बी' में गोरखपुर के अखिलेश कुमार गुप्ता, ग्रुप 'सी' में बलिया के कृष्णा शर्मा, ग्रुप 'डी' में पीलीभीत के संजीव तिवारी तथा ग्रुप 'ई' में लखनऊ की प्रतिक्षा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अन्य सभी ग्रुपों के टॉपरों की सूची भी परिषद द्वारा जारी कर दी गई है।
चरणबद्ध तरीके से काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी
परिषद ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरना, दस्तावेजों का सत्यापन तथा सीट आवंटन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। निर्धारित समयावधि में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को बाद के चरणों में अवसर नहीं मिलेगा।प्रमुख सचिव एवं परिषद के अध्यक्ष डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध एवं अभ्यर्थी हितैषी ढंग से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी व्यवस्थाएं सुचारु रखी जाएं तथा हेल्पलाइन एवं ऑनलाइन सहायता प्रणाली को भी प्रभावी बनाया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना परीक्षा परिणाम एवं काउंसिलिंग से संबंधित समस्त जानकारी केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें तथा किसी भी भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें। अभ्यर्थी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय से अपनी प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें।