Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Minister of State (Independent Charge) Kapil Dev Agarwal Visits Mega Regional Employment Fair at ITI Saket
{"_id":"6a325a376329b782f003e325","slug":"video-minister-of-state-independent-charge-kapil-dev-agarwal-visits-mega-regional-employment-fair-at-iti-saket-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आईटीआई साकेत के वृहद मंडलीय रोजगार मेले में पहुंचे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आईटीआई साकेत के वृहद मंडलीय रोजगार मेले में पहुंचे स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल
आईटीआई साकेत में आयोजित वृहद मंडलीय रोजगार मेले में बुधवार को प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने रोजगार मेले का निरीक्षण किया और विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान मंत्री ने युवाओं से संवाद कर उन्हें रोजगार और कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोजगार मेले युवाओं और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।