सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two women from Hardoi attempted self-immolation in front of Lok Bhawan.

Lucknow: लोकभवन के सामने हरदोई से आई दो महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 15 Jun 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के लोकभवन के सामने दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिलाएं हरदोई की हैं।

Lucknow: Two women from Hardoi attempted self-immolation in front of Lok Bhawan.
आत्मदाह के लिए पहुंचीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई के संडीला स्थित ककरईया गांव निवासी मिथिलेश कुमारी और उनकी बेटी ने विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों पेट्रोल लेकर पहुंची थीं। हजरतगंज पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उन्हें बचा लिया। मां-बेटी ने संडीला पुलिस पर चोरी के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।



एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल के अनुसार, दोनों उच्चाधिकारियों से शिकायत करना चाहती थीं। उन्होंने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आग लगाने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में मिथिलेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर में चोरी हुई थी। इसकी शिकायत के बाद भी संडीला पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात से दोनों आहत थीं। उनका कुछ लोगों से संपत्ति का विवाद भी चल रहा है। दोनों को हरदोई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 क्विंटल गेहूं चोरी का लगाया था आरोप

मिथिलेश और उनकी बेटी रमा ने बताया कि संडीला में उनके मकान से 16 क्विंटल गेहूं चोरी हुआ था। रमा ने चचेरे ससुर पर चोरी का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। हालांकि, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। हरदोई पुलिस के अनुसार, रमा का उनके पति अभिषेक सिंह से अक्सार झगड़ा होता था।

कुछ दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद अभिषेक घर से चला गया था। इससे नाराज रमा ने ही 16 क्विंटल गेहूं बेच दिया था और मायके चली गई थी। अभिषेक ने लौटने पर चाचा पर चोरी का आरोप लगाया और नशे में गाली-गलौज की। चाचा ने अभिषेक पर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे मां-बेटी नाराज हैं। अभिषेक पर नौ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed