{"_id":"6a26bfd88317a77f3801502a","slug":"video-video-20-ghata-taka-bgara-bjal-ka-raha-jagata-khaugdha-ka-lga-btha-btha-pana-ka-tarasa-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 20 घंटे तक बगैर बिजली के रहे जगत खेड़ा के लोग, बूंद बूंद पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 20 घंटे तक बगैर बिजली के रहे जगत खेड़ा के लोग, बूंद बूंद पानी को तरसे
तेलीबाग, क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को एकता नगर के लोग बिजली की समस्या से जूझे तो रविवार रात 11 बजे कल्ली पश्चिम से ही लगे जगत खेड़ा में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर धू धू करके जलने लगा, ट्रांसफार्मर के जलने के साथ एबीसी लाइन सड़क पर टूट कर गिर पड़ी और पटाखे की तरह काफी देर तक दगती रही।
जगत खेड़ा के रहने वाले आदित्य सिंह संजय कुलदीप शर्मा अंकुश राहुल जगदेव ने बताया कि जगत खेड़ा में रखा ट्रांसफार्मर रात की 11 बजे तेज धमाके के साथ जलने लगा, एबीसी लाइन भी टूट कर सड़क पर गिरी और देर तक उसमें चिंगारी फूटती रही पटाखे की तरह आवाज होती रही।
रात्रि रविवार रात्रि 11 बजे लाइट गई तो सोमवार को शाम 6 बजे तक ट्रांसफार्मर को ठीक करने और एबीसी लाइन को बदले जाने का कार्य चलता रहा। इस दौरान लोग तपती गर्मी में परेशान हुए तो बूंद बूंद पानी के लिए भी लोग तरस गए।
जगत खेड़ा में ट्रांसफार्मर जलने के बाद लोगों ने जब बिजली विभाग के लोगों को फोन किया तो जेई, एसडीओ किसी ने फोन नहीं उठाया। स्थानीय निवासी आदित्य ने बताया कि हम लोग लगातार फोन करते रहे तो रात्रि में फोन उठाया ही नहीं गया ,फिर हम लोगों ने 112 नंबर की गाड़ी को फोन किया पुलिस के लोग भी मौके पर फोन मिलाते रहे पर विभाग के लोगों ने फोन नहीं उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।