सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: हीट वेब से प्रभावित नौ वार्डों में स्थापित होगा मियांवाकी पद्धति से वन क्षेत्र

VIDEO: हीट वेब से प्रभावित नौ वार्डों में स्थापित होगा मियांवाकी पद्धति से वन क्षेत्र

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:55 PM IST
VIDEO: हीट वेब से प्रभावित नौ वार्डों में स्थापित होगा मियांवाकी पद्धति से वन क्षेत्र
हीट वेब से प्रभावित अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के नौ वार्डों में मियावाकी पद्धति से सघन वन क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में भी जगह उपलब्ध होने पर मियावाकी पद्धति से सघन वन क्षेत्र स्थापित होगा। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में पार्षदगण जन सहयोग के माध्यम से पौधारोपण करेंगे। यह निर्णय गांधी सभागार में आयोजित नगर निगम सदन की विशेष बैठक में लिया गया। सदन की अध्यक्षता कर रहे महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि पार्षद गण आम लोगों को 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ सामन्वय स्थापित कर रामपथ पर जहां जगह उपलब्ध होगी, वहां पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने संभ्रांतजन से पौधारोपण में सहयोग लेने का आह्वान किया। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने साकेतपुरी कॉलोनी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां लोगों ने अपने घरों के सामने पेड़ लगाकर संरक्षित किया है। इसी तरह से अन्य इलाकों में भी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर तय किया गया कि क्षेत्र में बनने वाली सड़कों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में महापौर के प्रस्ताव पर स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रतिमाह एक रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पार्षद चंदन सिंह एवं हरिश्चंद्र अग्रहरि ने जलवायु के अनुसार फलदार पेड़ जामुन, महुआ, कटहल, आम, अमरूद आदि लगाने का सुझाव रखा। इस दौरान पार्षद अमित कुमार ने ट्री गार्ड उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई, जिसका पार्षद अनिल सिंह एवं जय नारायण सिंह रिंकू ने समर्थन किया। पार्षद धर्मेंद्र मिश्र ने पार्षद चार फीट से ऊपर के पौधे लगाने एवं जिओ टैगिंग करने की आवश्यकता जताई। बैठक में जगत नारायण यादव एवं अंकित तिवारी ने तिकोनिया पार्क का गेट न खुलने का मुद्दा उठाया। इस पर वहां के माली को नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया। पार्षद अखिलेश पांडेय ने पुलिस लाइन स्थित कूड़ाघर को हटाने की मांग की, जिस पर महापौर एवं नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर यथोचित कार्रवाई का वादा किया। पार्षद अनुज दास ने कहा कि जल निगम ने सड़क खोदकर छोड़ दी है, नगर निगम अपनी सड़कें नहीं बचा पा रहा है। चर्चा में नेता सदन बृजेन्द्र सिंह, सपा पार्षद दल के नेता विशाल पाल, सुशील मिश्र बबलू, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, सुनील यादव, मनीषा यादव, गरिमा मौर्य, सुमन आदि पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक का संचालन सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे ने किया। उन्होंने आगामी 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और सॉलिड वेस्ड मैनेजमेंट के तहत कूड़ा संकलन की प्रक्रिया में आए बदलाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उप सभापति संतोष सिंह, सांसद प्रतिनिधि हामिद जाफर मीशम, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, मुख्य अभियंता पुनीत ओझा मौजूद थे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि बैठक में पार्षदों की शिकायत पर जल निगम के अधिशासी अभियंता को तलब कर उन्हें जब तक पहले से खोदे गए स्थान पर सीवर लाइन डालकर सड़क की मरम्मत न कर दी जाय, तब तक नए स्थान पर खोदाई न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूबा, तलाश जारी

08 Jun 2026

बहराइच में 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश

08 Jun 2026

मिशन क्लीन पंजाब की शुरुआत, रोज सुबह एक घंटे होगी सफाई

VIDEO: शाहजहांपुर के रोजा रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जमकर हुई मारपीट

08 Jun 2026

Pilibhit News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

08 Jun 2026
विज्ञापन

नारनौल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया स्वागत

जीवनगढ़ में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में एक घायल, सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने दी जानकारी

08 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: लखीमपुर खीरी के 16 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

08 Jun 2026

अमेठी में सरकारी टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

08 Jun 2026

सीतापुर में आठ केंद्रों पर शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा,19,584 अभ्यर्थी दे रहे पेपर

08 Jun 2026

VIDEO: बदायूं में सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू

08 Jun 2026

VIDEO: मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दाैरान केंद्रों पर कड़ा पहरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

08 Jun 2026

अमृतसर के हलका सेंट्रल के वार्ड 51 में 25 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

08 Jun 2026

Una: चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का खेल नाकाम, होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने आधे घंटे में दबोचे आरोपी, श्रद्धालुओं के ₹10,800 और पर्स बरामद

08 Jun 2026

Video: सिरमौर चालदा महासू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

08 Jun 2026

दो लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को एसटीएफ ने अयोध्या में एनकाउंटर में मार गिराया

08 Jun 2026

दो लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को एसटीएफ ने अयोध्या में एनकाउंटर में मार गिराया

08 Jun 2026

बलरामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी जांच के बाद मिल रहा प्रवेश

08 Jun 2026

झज्जर में रोडवेज वर्कशॉप में योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ: सिपाही भर्ती परीक्षा में सख्ती, सिक्के तक लेकर अंदर जाना हुआ मना

08 Jun 2026

दरबार साहिब के पास फायरिंग मामले में जांच शुरू, तीन गिरफ्तार

08 Jun 2026

जय हो से गूंजा बीटिंग द रिट्रीट समारोह, अटारी बॉर्डर पर संगीतकार एआर रहमान ने बांधा समां

08 Jun 2026

लखनऊ में सिपाही भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा के लिए जांच के बाद सेंटर में दिया जा रहा प्रवेश

08 Jun 2026

MP News: चंदा जुटाया, श्रमदान से पहाड़ काटकर बना दी दो किमी सड़क; वर्षों तक नहीं बनी सड़क तो ग्रामीणों ने की पहल

08 Jun 2026

अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, ड्रोन, सीसीटीवी और क्यूआरटी टीमों की है निगरानी

08 Jun 2026

Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली

08 Jun 2026

अमेठी: शौच के लिए जाते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

08 Jun 2026

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अकाली नेता जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा

08 Jun 2026

Damoh News: वृद्धाश्रम के बाहर धार्मिक चित्रों को लेकर बवाल, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप; शिकायत दर्ज

08 Jun 2026

लखनऊ : सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, स्टेशन के बाहर रात में बड़ी संख्या में सोते मिले अभ्यर्थी

08 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed