सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young man dies in road accident; two in critical condition

वेब: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accident; two in critical condition
विज्ञापन

Trending Videos
तारुन। ऊंचगांव के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है।



ककराही निवासी उदय नारायण वर्मा के अनुसार 22 मार्च की रात करीब 10:45 बजे उनके रिश्तेदार विशाल वर्मा अपनी मां कालुका देवी और भांजे आरुष के साथ स्कूटी से तारुन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से ऊंचगांव के पास टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार महिला और बच्चा गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें दर्शन नगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान विशाल वर्मा की मौत हो गई। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed