सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A woman washing utensils at a hand pump was crushed to death by an uncontrolled car.

Azamgarh News: हैंडपंप पर बर्तन धो रही महिला को अनियंत्रित कार ने कुचला, मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A woman washing utensils at a hand pump was crushed to death by an uncontrolled car.
जितेंद्र राजभर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : दुकानदार
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के पांडेयचौर गांव में शनिवार शाम घर के सामने हैंडपंप पर बर्तन धो रही महिला को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने जांच करते हुए कार थाने पर खड़ी कर दी।
Trending Videos

गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के रातेजपुर गांव निवासी सरस्वती (55) पत्नी रामबेलास पिछले तीन वर्षों से पांडेयचौर गांव में रहकर दाना भूनने का काम करती थीं। रामबेलास ने बताया कि शनिवार शाम वह घर के सामने हैंडपंप पर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार और चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। परिजन महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा लेकर लौटते समय दो बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल-अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव स्थित बनवारी मोड़ के पास रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में जितेंद्र राजभर (35) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ज्योति राजभर (30) घायल हो गई। मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिल जगदीशीपुर गांव निवासी जितेंद्र राजभर (35) अपनी पत्नी ज्योति राजभर (30) के साथ दवा लेने सठियांव गए थे। दवा लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनवारी मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र राजभर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मां के लिए दवा लेने बाजार जा रहा था युवक, वाहन की टक्कर से मौत-आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बाइपास मार्ग पर छाता का पूरा गांव के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अजय यादव (25) की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी बीमार मां के लिए दवा लेने बाजार जा रहा था। कप्तानगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि भीतरी गांव निवासी अजय यादव (25) बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। उनकी दुकान हेतुगंज बाजार में थी। उनकी मां पिछले पांच-छह माह से बीमार चल रही हैं। शनिवार शाम वह बाइक से दवा लेने कप्तानगंज जा रहे थे। रास्ते में छाता का पूरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और वह भाग निकला।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजन घायल अजय को पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। इसके बाद शहर के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत-आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी नहर पुलिया के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। वह पैदल अपनी ससुराल जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।कप्तानगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के बिस्टारा गांव निवासी चंद्रभान निषाद (55) शनिवार शाम अपनी ससुराल गढ़वा गांव जा रहे थे। रास्ते में गहजी नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चंद्रभान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed