आजमगढ़: मासूम के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के सगड़ी क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम से अश्लील हरकत करने वाले एक व्यक्ति को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने उसके घर से ही पकड़ लिया। आरोपी की यह करतूत गांव की महिला ने देख ली थी। इसी आधार पर पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विनोद(45) सोमवार को दिन में करीब 12:30 बजे गांव की ही एक तीन वर्षीय मासूम को पंचायत भवन में लेकर चला गया। पंचायत भवन में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। मासूम की रोने की आवाज सुनकर पास की एक महिला पहुंची और देखकर हतप्रभ रह गई। वह भागते हुए परिजनों के पास पहुंची और पूरी आंखों देखी बात बताई।
परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। मासूम की मां ने शाम को जीयनपुर कोतवाली में पहुंचकर आरोपी विनोद के खिलाफ तहरीर दी। मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई।
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ मंगलवार को अभियुक्त विनोद की तलाश में जुट गए। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।