{"_id":"6aad22b531e9740fa00ddfb1","slug":"azamgarh-police-arrested-fake-circle-officer-for-fraud-involving-90-000-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सीओ का पर्दाफाश: शराब का ठेका दिलाने के नाम पर ऐंठे 90 हजार, पांचवीं पास आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सीओ का पर्दाफाश: शराब का ठेका दिलाने के नाम पर ऐंठे 90 हजार, पांचवीं पास आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Sep 2026 05:10 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:10 PM IST
सार
सीओ बनकर शराब का ठेका दिलाने का झांसा देकर 90 हजार की ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो फर्जी पुलिस आईडी और शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र और वर्दी बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र में खुद को सीओ बताकर शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये मांगने और 90 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पांचवीं पास है और पुलिस अधिकारी का रौब दिखाने के लिए वर्दी पहनकर वीडियो कॉल करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र, शराब ठेके का फर्जी आवंटन पत्र, पुलिस वर्दी और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 17 सितंबर को मिली शिकायत के आधार पर संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि उसने खुद को सीओ अधिकारी बताते हुए शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की मांग की थी। 30 अगस्त को उसने 90 हजार रुपये भी लिए। इसके बाद एक सितंबर को पुलिस की वर्दी पहनकर मोबाइल से वीडियो कॉल की और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को भरोसे में लिया। बाद में उसके पुलिस अधिकारी न होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
वर्दी पहनकर बनाता था पुलिस अधिकारी का रौब
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी सीओ/डिप्टी एसपी की वर्दी पहनकर लोगों को वीडियो कॉल करता था। कूटरचित पुलिस पहचान पत्र दिखाकर खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताता और अपने पद व प्रभाव से शराब का ठेका, नौकरी समेत अन्य काम कराने का भरोसा देता था। इसके बाद काम कराने के नाम पर रकम की मांग कर ठगी करता था।

लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गंभीरपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना और आरोपी की लोकेशन के आधार पर रानीपुर रजमों मोड़ के पास घेराबंदी की। दोपहर करीब 12.10 बजे पुलिस ने मगरावा निवासी संजय (40) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से दो कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र, शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र, एक पुलिस वर्दी सेट और मोबाइल फोन मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गंभीरपुर थाने में वर्ष 2017 में भी धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हो चुका है।