सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh ranks second in the state in the self-census campaign

Azamgarh News: स्वगणना अभियान में आजमगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh ranks second in the state in the self-census campaign
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के तहत चलाए जा रहे स्वगणना अभियान में जनपद आजमगढ़ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 50 हजार से अधिक स्वगणना पूरी कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, सुपरवाइजरों, जन सेवा केंद्र संचालकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय का परिणाम है।
Trending Videos

इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि सीमित समय में जिस गति और प्रतिबद्धता के साथ स्वगणना अभियान को आगे बढ़ाया गया है, वह सराहनीय है। यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि जनभागीदारी, प्रशासनिक समन्वय और तकनीकी सशक्तिकरण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी दिनों में भी अभियान को इसी ऊर्जा और गति के साथ संचालित करते हुए अधिक से अधिक परिवारों को स्वगणना से जोड़ा जाए, ताकि आजमगढ़ प्रदेश और देश स्तर पर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर सके। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक स्वगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर जनगणना 2027 में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से लोग अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक जानकारी सुरक्षित और सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेगी।
स्वजनगणना के लिए लोगों को किया जागरूक



आजमगढ़। गुरुटोला वार्ड में रविवार को एचएलबी स्वजनगणना को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संबंधित विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को स्वजनगणना से जुड़ीं जानकारियां दीं। सभासद गुरुटोला अनंतपुरा मोहम्मद अफजल ने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन की सहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जागरूक होकर स्वजनगणना अभियान में सहयोग करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, सही आंकड़ों के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed