सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Show cause notice issued to 50 Panchayat assistants, two months' salary withheld

अजमतगढ़ : 50 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस, दो माह का वेतन रोका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Show cause notice issued to 50 Panchayat assistants, two months' salary withheld
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक में पंचायत सहायकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने लापरवाही और कार्यों में अपेक्षित प्रगति ना मिलने पर 50 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा दो माह का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 21 अप्रैल से फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति शून्य पाई गई। साथ ही एक अप्रैल से जन सेवा केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य जनहित कार्यों में भी संतोषजनक प्रगति नहीं मिली। इसी को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत ने सभी पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अप्रैल और मई का वेतन रोकने का आदेश भी संबंधित सचिव को भेजा गया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो मामले की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजकर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed