सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: SP chief Akhilesh Yadav said,  to save the state, gave up the post of MP

अखिलेश यादव बोले: यूपी को बचाने के लिए सांसदी छोड़ी, विधानसभा में रह कर जनता के लिए संघर्ष करेंगे

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट छोड़ने के कारण को स्पष्ट किया। पोस्ट में लिखा कि प्रदेश को बचाने के लिए सांसद पद का त्याग किया है। 
 

Azamgarh: SP chief Akhilesh Yadav said,  to save the state, gave up the post of MP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा सीट आजमगढ़ से इस्तीफा देने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपना स्पष्टीकरण  देते हुए कहा कि प्रदेश के लिए उन्होंने आजमगढ़ संसदीय सीट छोड़ी है और करहल से विधानसभा में मौजूद रहने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के लिए त्याग जरूरी है, इसके चलते ही उन्होंने ऐसा किया है। 

Trending Videos


सपा मुखिया अखिलेश यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से सांसद चुने गए थे। 2022 के विस चुनाव में उन्होंने करहल विस सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बन गए। इसके बाद से ही यह चर्चा आम हो गई थी कि अखिलेश आजमगढ़ की सांसदी छोड़ेंगे अथवा करहल की विधायकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने दो दिन पूर्व जिले का दौरा भी किया था और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वार्ता भी की थी। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को लोकसभा के स्पीकर से मिल कर आजमगढ़ सांसदीय सीट से इस्तीफा सौंप दिया।

सोशल मीडिया पर बताया कारण

Azamgarh: SP chief Akhilesh Yadav said,  to save the state, gave up the post of MP
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट छोड़ने का कारण किया स्पष्ट । - फोटो : सोशल मीडिया।

बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अखिलेश ने आजमगढ़ सीट छोड़ने के कारण को स्पष्ट करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रदेश को बचाने के लिए उन्होंने सांसद पद का त्याग किया है। करहल से विधायक के रूप में विधान सभा में मौजूद रह कर प्रदेश वासियों के हक में संघर्ष करेंगे।

प्रदेश की सियासत को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की

उन्होंने जनपद वासियों को सभी दस सीटों पर पार्टी को जीत दर्ज कराने के लिए धन्यवाद भी दिया। अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर इस प्रकरण पर अपना मत रखने के साथ ही आजमगढ़ ही नहीं बल्कि प्रदेश की सियासत को लेकर अपनी रणनीति भी स्पष्ट की है।

कहा- संघर्ष के लिए ये त्याग ज़रूरी है

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि - 'विधानसभा में उप्र के करोड़ों लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर ‘जन-आंदोलन का जनादेश’ दिया है। इसका मान रखने के लिए मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूँगा व आज़मगढ़ की तरक़्क़ी के लिए भी हमेशा वचनबद्ध रहूँगा। महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए ये त्याग ज़रूरी है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed