सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh tops the farmer registry by registering 7.12 lakh farmers.

Azamgarh News: 7.12 लाख किसानों का पंजीकरण कर फार्मर रजिस्ट्री में आजमगढ़ अव्वल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh tops the farmer registry by registering 7.12 lakh farmers.
विज्ञापन
आजमगढ़। किसान हित में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जनपद आजमगढ़ ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। जनपद में अब तक 7 लाख 12 हजार से अधिक किसानों की सफलतापूर्वक फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। प्रदेश स्तर से जारी जनपदवार प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 9 मई तक की स्थिति में आजमगढ़ फार्मर रजिस्ट्री अभियान में प्रदेश का शीर्ष जनपद बन गया है।
Trending Videos

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी और प्रभावी कार्ययोजना का परिणाम है। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत किसानों का डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है। इससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान, बीज एवं उर्वरक वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। अधिकारियों के अनुसार प्रमाणित डिजिटल डाटाबेस तैयार होने से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र किसानों तक लाभ तेजी से पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की सफलता में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायतों और अन्य संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रदेश में अब तक 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण
राज्यभर में अब तक 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 77.43 प्रतिशत है। प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत 5 नवंबर 2024 से की गई थी। केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए 2,88,70,495 किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान प्रगति के अनुसार अब तक 2,23,54,644 किसानों का नामांकन किया जा चुका है, जबकि लगभग 65,15,851 किसानों का पंजीकरण अभी शेष है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed