फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car breaks through divider and enters the opposite lane on NH-233; two youths killed, three injured

Azamgarh News: एनएच-233 पर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसी कार, दो युवकों की मौत, तीन घायल

Thu, 29 Oct 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Car breaks through divider and enters the opposite lane on NH-233; two youths killed, three injured
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार और लोगों की भीड़। 
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर एनएच-233 पर बुधवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी और खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में शीतल (19) और रोहन (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल (18), परविंद (20) और साहिल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के सरायबीरू गांव के निवासी शीतल, रोहन, विशाल, परविंद और साहिल घर से कार धुलवाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास ओवरब्रिज से उतरते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों युवक अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंचे देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार से पांचों युवकों को बाहर निकलवाया।
इनमें शीतल और रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विशाल, परविंद और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को संयुक्त सौ शय्या चिकित्सालय, लालगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आजमगढ़ रेफर कर दिया।

देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पांचों युवक जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के सरायबीरू गांव के निवासी थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed