{"_id":"6adbb04f9e5053788709be87","slug":"crowds-throng-the-fairs-at-sarai-mir-and-bansgaon-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-159315-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सरायमीर और बांसगांव के मेले में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सरायमीर और बांसगांव के मेले में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
सरायमीर में राम रावण युद्ध मंचन का दृश्य। संवाद
बांसगांव और सरायमीर कस्बे में मेले का शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान मेले में भीड़ उमड़ी रही। कस्बे में अलग-अलग पूजा समितियों द्वारा मां दुर्गा की दर्जन भर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनका देवी भक्तों ने दर्शन और पूजन किया।
मवेशीखाना रामलीला मैदान में रावण के दहन के बाद कस्बे में भगवान राम, लक्ष्मण और मां जानकी की आकर्षक झांकी निकाली गई। खरेवां मोड़ से नंदावं मोड़ तक का मेला लोगों से भरा पड़ा था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार चौबे अपने हमराहियों के साथ मेले में गश्त करते नजर आए।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बांसगांव में दुर्गा पूजा का मेला शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गया। मेले में चोटहिया जलेबी, पकौड़ी, चाट और खिलौनों की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने अपनी जरूरत के सामान खरीदे।
विज्ञापन
जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति बांसगांव द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण राय, उपाध्याय ब्रह्मानंद राय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
जगदीशपुर में दशहरा मेला संपन्न
जगदीशपुर में नवयुवक संघ के तत्वावधान में दशहरा मेला रविवार की देर शाम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान दुर्गा पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मां का दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। मेला में महिलाओं के लिए अलग से मीना बाजार लगाया गया था, जिसकी निगरानी संघ द्वारा की गई। शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग पर लगे मेले में मां सीता के हरण के बाद छिड़े संघर्ष में रावण वध के बाद उसका पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर संघ के शैलेश कुमार, कृष्णकुमार जायसवाल, राजू विश्वकर्मा, रोशन आदि लोगों ने मेला की निगरानी की। संवाद