{"_id":"6a9dbcf5cf6462b53505938a","slug":"divisional-team-selected-for-sub-junior-football-in-agra-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-156672-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आगरा में सब जूनियर फुटबॉल के लिए मंडलीय टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आगरा में सब जूनियर फुटबॉल के लिए मंडलीय टीम चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सात से 14 सितंबर तक आगरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल रविवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में हुआ। ट्रायल में आजमगढ़ मंडल के मऊ, बलिया और आजमगढ़ जिले के कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें तीनों जिलों से 10-10 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। चयनित मंडलीय टीम शाहगंज से आगरा के लिए रवाना हो गई।
खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम का चयन किया गया। इसमें मऊ के नौ और बलिया के सात खिलाड़ियों ने जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में मऊ से सेनान अंसारी, अनूप यादव, ताज मुहम्मद, मो. कासिम, मो. यूनुस, प्रज्ञान यादव, मो. उमर, रेहान और सिवेंद्र राय शामिल हैं। बलिया से अंकुश पांडेय, शाहबाज अली, रितिक कुमार, नवनीत कुमार, सत्यम यादव, विकास यादव और निकेश यादव का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी अब आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि टीम का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम काफी संतुलित है, इससे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।