सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dogs attack flock of sheep and 60 sheep died in Azamgarh

UP News: आजमगढ़ में कुत्तों का आतंक, भेड़ों के झुंड पर किया हमला; 60 भेड़ मर गईं; कई घायल

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में कुत्तों ने अचानक भेड़ों पर हमला कर दिया। जिससे 60 भेड़ें मर गईं, जबकि कई घायल हो गईं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। 

Dogs attack flock of sheep and 60 sheep died in Azamgarh
भेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ में भेड़ों के झुंड पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें 60 भेड़ मर गईं। जबकि 12 से ज्यादा भेड़ें घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बातचीत कर छानबीन की। 

Trending Videos


क्या है मामला 
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरडीहा निवासी महातम पाल ने बताया कि वह भेड़ पालन का कार्य करता है। वह अपनी भेड़ों को चराने के लिए बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ क्षेत्र में ले गया था। रात में उन्हें एक अहाते में ठहरा दिया था। भोर में करीब दो बजे अचानक कई कुत्तों ने एक साथ भेड़ों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाव करते, तब तक 60 भेड़ें मर चुकी थीं। महातम ने बताया कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

घटना की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग 60 भेड़ें मरी हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed