सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment has blocked the drain at 20 places, and during the rains, the water level here reaches two feet.

Azamgarh News: अतिक्रमण से नाला 20 जगहों पर जाम बारिश में यहां दो फीट भर जाता है पानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Encroachment has blocked the drain at 20 places, and during the rains, the water level here reaches two feet.
नगर के अनंतपुरा से कोलघाट जाने वाले मार्ग पर जमा नाले का गंदा पानी। संवाद - फोटो : जेतवन परिसर में सभा के दौरान मौजूद अनुयायी।
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के हनुमानगढ़ी से कोलघाट को जोड़ने वाले नाले पर अतिक्रमण के चलते 5000 की आबादी लगभग पांच सालों से जलालत झेल रही है। बरसात होते ही इस मार्ग पर घुटने भर पानी भर जाता है। जलभराव के बीच लोग आवागमन करने को विवश होते हैं। कई बार लोगों ने बंद नाले को खुलवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
Trending Videos

कोलघाट गांव को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए हनुमानगढ़ी के पास रास्ता बनाया गया है। वर्तमान में यह रास्ता लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इसका मुख्य कारण इसके बीच से होकर गुजरने वाला नाला है। यह नाला कुंदीगढ़ से निकलकर हनुमानगढ़ी, गुरुघाट होते हुए कोल बाज बहादुर के रास्ते रोडवेज बाइपास बंधा होते हुए नदी में जाकर मिल जाता है। वर्तमान में यह 15 से 20 जगहों पर जाम पड़ा है। कई जगहों पर लोगों ने इस पर ढलाई कर आवागमन का रास्ता बना लिया है। एक जगह तो लोगों ने ह्यूम पाइप लगाकर आवागमन की व्यवस्था की है। पानी का निकास बाधित होने के कारण अगल-बगल में प्लाॅटों में नाले का गंदा पानी पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पूरे दिन सूअर पड़े रहते हैं। इसके कारण लोगों को हमेशा संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सताता रहता है। गुरुघाट और हनुमानगढ़ी में स्थिति सबसे ज्यादा खराब हैं। बरसात के मौसम में हल्की बारिश होने पर ही रास्तों पर पानी चढ़ जाता है। इसके कारण लोग घुटने भर पानी के बीच से होकर आवागमन करने को विवश होते हैं। इससे लगभग 5000 की आबादी प्रभावित है। कई बार लोगों ने प्रशासन से बंद नाले को खुलवाने की गुहार लगाई लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम प्रशासन की ओर से नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed