फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Immersion of Goddess Durga idols; the city resounds with chants

Azamgarh News: मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, जयकारों से गूंजा नगर

Mon, 26 Oct 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Goddess Durga idols; the city resounds with chants
महुला में जय मां वैष्णो दुर्गा  पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
सरायमीर। कस्बे में विजयदशमी के दूसरे दिन रविवार को पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान मां के विदाई गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

श्री ठाकुरद्वारा श्री दुर्गा पूजा समिति, छोटी अयोध्या समेत विभिन्न पूजा समितियों की प्रतिमाएं देर शाम तमसा नदी के तट पर दुर्वासा धाम में बनाए गए विसर्जन स्थल पर पहुंची। डीजे की धुन पर श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते रहे। नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आने की कामना की। विसर्जन के दौरान प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे। इस मौके पर रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, सूरज सेठ, राहुल प्रजापति, कमलेश विश्वकर्मा, दिनेश प्रजापति, राजू गुप्ता, मनीष चौरसिया, अखिलेश, सुजीत चौरसिया, संतलाल गौड़, अनिल गौड़, गणेश गौड़, सिद्धार्थ गुप्ता, सतीश गौड़, अंकुर जायसवाल और मानिकचंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फूलपुर। जगदीशपुर और कनेरी नगर में शनिवार रात मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नवयुवक क्लब की ओर से निकली विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ शंकरजी तिराहा, शनिचर बाजार, चूना चौक, ब्लॉक, डाकघर और फूलपुर-माहुल तिराहा होते हुए दुर्वासा धाम पहुंची। यहां तमसा-मंजूषा नदी तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा के दौरान पुलिस तैनात रही और कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed