{"_id":"6ae243f57d3a3d366b021a94","slug":"it-is-karwa-chauth-today-women-will-observe-a-fast-for-the-long-life-of-their-husbands-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-159599-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: करवाचौथ आज, पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: करवाचौथ आज, पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी महिलाएं
विज्ञापन
चौक क्षेत्र से पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
करवाचौथ का पर्व आज है। इसको लेकर बुधवार को महिलाओं में खासा उत्साह रहा। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ रखे जाने वाले इस व्रत की तैयारियों में महिलाएं जुटी रहीं।
आज दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं विधि-विधान से पूजन करेंगी और चांद निकलने का इंतजार करेंगी। चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के साथ व्रत का पारण किया जाएगा।
शहर के मुख्य चौक, सिधारी और हरबंशपुर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों बरदह, महाराजगंज और मेंहनगर में खरीदारी के लिए देर शाम तक महिलाओं की चहल-पहल रही। साड़ी, सूट, गहने, चूड़ियां, बिंदी, मेकअप और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाएं अपनी पसंद के सामान खरीद रही थीं।
विज्ञापन
करवाचौथ महिलाओं के लिए आस्था के साथ सजने-संवरने और परंपराओं को सहेजने का भी पर्व है। किसी ने नई साड़ी और आकर्षक गहने खरीदे तो किसी ने अपनी पुरानी पोशाक के साथ मैचिंग चूड़ियां, बिंदी और अन्य शृंगार सामग्री खरीदी।
बाजारों में पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक फैशन का भी मेल देखने को मिला। पर्व को लेकर युवतियों और नवविवाहिताओं में भी विशेष उत्साह है। महिलाएं हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगवाने के साथ ही हेयर स्टाइल और मेकअप की तैयारी में जुटी रहीं। घरों में करवाचौथ की पूजा के लिए करवा, छलनी, दीपक, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री जुटाई जा रही है।
00
साड़ी और सूट के साथ मैचिंग शृंगार की मांग
करवाचौथ पर पारंपरिक परिधानों का आकर्षण बरकरार है। महिलाएं लाल, गुलाबी, मरून और अन्य आकर्षक रंगों की साड़ियों के साथ डिजाइनर सूट भी पसंद कर रही हैं। परिधान के साथ मैचिंग चूड़ियां, बिंदी, झुमके और अन्य शृंगार सामग्री खरीदने पर भी जोर रहा।
00
हाथों में मेहंदी रचाने की तैयारी
करवाचौथ के शृंगार में मेहंदी का विशेष महत्व है। पर्व पर महिलाएं हाथों में आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगवाती हैं। इसके लिए महिलाएं अपनी पसंद के डिजाइन चुन रही हैं। पारंपरिक बेल-बूटों से लेकर बारीक और आधुनिक डिजाइनों तक का आकर्षण बना हुआ है। कई महिलाएं मेहंदी के साथ नाखूनों और चेहरे के शृंगार की तैयारी भी कर रही हैं, जिससे पर्व के दिन उनका रूप और निखर सके।