फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Muslim youths installed an idol of Goddess Durga in Lalganj.

Azamgarh News: लालगंज में मुस्लिम युवाओं ने स्थापित की मां दुर्गा की प्रतिमा

Sun, 25 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Muslim youths installed an idol of Goddess Durga in Lalganj.
मुसाफिरगंज में दुुर्गा पंडाल निर्माण में जुटे मु​स्लिम समुदाय के युवा। संवाद
आस्था की कोई सीमा नहीं होती और आपसी भाईचारे से बढ़कर कोई धर्म नहीं। इसकी मिसाल विकासखंड लालगंज के कस्बे से सटे मुसाफिरगंज में देखने को मिल रही है। यहां मुस्लिम समुदाय के युवा लगातार तीन वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी इस पहल से क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर सामने आ रही है। मसीरपुर-तरवां मार्ग स्थित मुसाफिरगंज में रविवार से शुरू होने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कस्बे में जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खनियरा निवासी मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें मोहम्मद अरमान, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आकिब और मोहम्मद फैसल के साथ लकी सोनकर, लकी राजभर, अतुल सोनकर और कार्षिक राजभर भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी युवा मिलकर प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाएं संभालते हैं। आयोजन में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिलता है। मोहम्मद कैफ ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सभी साथी उत्साहित रहते हैं। लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed