{"_id":"6a00d9a6b1b655654e04ed17","slug":"now-health-has-also-become-expensive-medicine-prices-have-increased-by-up-to-20-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149966-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सेहत भी हुई महंगी : दवाओं की कीमतों में 20% तक इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सेहत भी हुई महंगी : दवाओं की कीमतों में 20% तक इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की महंगाई के बाद अब आम आदमी के ''हेल्थ बजट'' को बड़ा झटका लगा है। मई महीने की शुरुआत के साथ ही जीवन रक्षक और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया गया है। ये बढ़ोतरी केवल विशेष दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन दवाओं के दाम भी बढ़े हैं जिनका सेवन लाखों लोग नियमित रूप से करते हैं। इससे मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, वहीं दवा कारोबारियों के सामने भी व्यापार संतुलित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
दवा व्यापारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पहले कैप्सूल के दाम बढ़े थे, जबकि अब अधिकांश दवाओं की एमआरपी में इजाफा कर दिया गया है। शुगर, ब्लड प्रेशर, लिवर, एसिडिटी, विटामिन और बच्चों की दवाओं तक के दाम बढ़ गए हैं। कई दवाओं पर प्रति पत्ता 20 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मरीज अब महंगी ब्रांडेड दवाओं के बजाय छोटे ब्रांड या समान सॉल्ट वाली सस्ती दवाओं की तलाश कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के महामंत्री रंजन राय का कहना है कि ग्राहकों को बढ़े हुए रेट समझाना और व्यापार को संतुलित रखना मुश्किल हो रहा है।
00
दवाओं की कीमतों में इस प्रकार हुई बढ़ोत्तरी
दवा का नाम
अप्रैल मूल्य (₹) मई मूल्य (₹) हुई बढ़ोत्त्तरी
कैल्शियम व विटामिन डी-3
118
130
12
यूर्सोडिऑक्सीकॉलिक
924
1016
92
डैक्सोलेक
470
495
25
ग्लिमस्टार
117
129
12
एमलोकाइंड वन
55
61
6
लिव-52 सिरप 328
351
23
डाइजीन सिरप 173
180
7
गुडसेफ
84
92
8
वेटनोवेट क्रीम 62
68
6
इवीओन
81
89
8
Trending Videos