{"_id":"6a9f1295167b8e2f100dd193","slug":"omsi-and-ajinkya-secured-a-spot-in-the-next-round-with-a-magnificent-victory-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-156723-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ओमसी और अजिंक्य ने शानदार जीत के साथ अगले राउंड में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ओमसी और अजिंक्य ने शानदार जीत के साथ अगले राउंड में बनाई जगह
विज्ञापन
गाजियाबाद में चल रही प्रतियोगिता में मुस्तैद ओमसी बरनवाल। स्रोत- खेल विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में चल रही अंडर-15 बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में ओमसी बरनवाल और बालक वर्ग में अजिंक्य चौहान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।
अंडर-15 बालिका वर्ग में आजमगढ़ की ओमसी बरनवाल का मुकाबला अलीगढ़ की दिव्या शर्मा से हुआ। ओमसी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने दिव्या शर्मा को 30-18 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। ओमसी ने पूरे मुकाबले में बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और दिव्या को वापसी का मौका नहीं दिया।
वहीं, बालक वर्ग में आजमगढ़ के अजिंक्य चौहान का मुकाबला मेरठ के हार्दिक गलहोट से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला कड़ा रहा। अजिंक्य ने धैर्य के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए हार्दिक को 30-26 से हराया।
विज्ञापन
जीत के साथ उन्होंने प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। दोनों खिलाड़ियों की जीत से आजमगढ़ मंडल के खेल प्रेमियों में खुशी है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से प्रतियोगिता में मंडल की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।