आजमगढ़। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के संबंध में की गई कथित व्यक्तिगत टिप्पणी के विरोध में शनिवार को युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़ स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास के बाहर विरोध जताया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 10 प्रसिद्ध मस्तिष्क चिकित्सकों के नाम साझा करते हुए टिप्पणी करने वाले लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाया और कहा कि इस प्रकार की भाषा और व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी नेता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने अपील की कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता स्वस्थ मानसिकता के साथ समाज में अपने विचार रखें और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, संदीप सिंह ‘सोनू’, अमन श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह, अंकुर राय, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।