{"_id":"69ff7314656261988a0c4288","slug":"procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-maharana-pratap-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-149896-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत सेवा संगठन द्वारा निकाली गई शोभायात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
फोटो संख्या 23
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को राजपूत सेवा संगठन द्वारा नगर में शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ सिविल लाइन चौराहा से किया गया, जहां महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद रैली सिविल लाइन चौराहा से चर्च चौराहा, नरौली, झंडा तिराहा, सिधारी चौराहा होते हुए रैदोपुर स्थित महाराणा प्रताप तिराहे तक पहुंची। पूरे मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। इस दौरान “महाराणा प्रताप अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति और उत्साह से गूंज उठा। रैली में युवाओं का जोश और अनुशासन विशेष रूप से देखने योग्य रहा।
जगह-जगह लोगों द्वारा जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। रैली के दौरान महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने भगवा ध्वज और महाराणा प्रताप के चित्र लेकर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। रैदोपुर स्थित महाराणा प्रताप तिराहे पर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिन्होंने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल किसी समाज विशेष के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका जीवन संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। अन्य वक्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, हल्दीघाटी युद्ध और उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, निगम सिंह, वर्षम, मीडिया प्रभारी राहुल सिंह, शशांक शेखर, शशांक सौरव, विवेक सिंह, अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
मातृशक्ति परिवार ही नहीं पूरे समाज की आत्मा: डीके सिंह
पल्हनी। देश के वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को महाराणा प्रताप सेना की ओर से शहर के एक होटल में मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालीं संतोष सिंह, पूनम सिंह, बिन्नी श्रीवास्तव, अंजू चतुर्वेदी आदि को महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. डीके सिंह ने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलने पर समाज में शांति, संतुलन और प्रगति का वातावरण स्वतः निर्मित होता है। अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। महिलाओं का सम्मान समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। संगठन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और आत्मसम्मान की अमर गाथा है। मातृशक्ति का सम्मान ही सशक्त और समृद्ध समाज की पहचान है। अध्यक्षता हेमंत सिंह और संचालन अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर सुरेश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश खंडेलिया, दीनानाथ सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी ,शिवम तिवारी, जय सिंह आदि मौजूद थे।
Trending Videos