सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SBI employees protest over transfer policy and recruitment

Azamgarh News: ट्रांसफर नीति और भर्ती पर एसबीआई कर्मचारियों का हंगामा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
SBI employees protest over transfer policy and recruitment
रैदोपुर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा परिसर में प्रदर्शन करते हुए। श्रोत-स्वयं
विज्ञापन
आजमगढ़। रैदोपुर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा परिसर में सोमवार को एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
Trending Videos

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि बैंक प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे बैंककर्मियों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मैसेंजर, सशस्त्र गार्ड एवं अन्य सहायक कर्मचारियों की तत्काल भर्ती शुरू करने की मांग उठाई। साथ ही सफाई कर्मचारियों को उप-कर्मचारी पद पर पदोन्नति दिए जाने की भी मांग की। कर्मचारियों ने वर्ष 2019 के बाद नियुक्त कर्मियों के लिए इंटर सर्किल ट्रांसफर सुविधा लागू करने, एनपीएस फंड मैनेजर में बदलाव तथा वेतन समझौते में समानता लागू करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एचआरएमएस से संबंधित समस्याओं के समाधान, क्रॉस सेलिंग के नाम पर हो रही मिस सेलिंग पर रोक, मेडिकल स्कीम में सुधार और आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। एसोसिएशन ने ‘वर्कमैन डायरेक्टर’ की तत्काल नियुक्ति की भी मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 25 और 26 मई को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन में सौरभ कुमार सिंह, शशांक सागर, सुधा तिवारी, रामवीर तिवारी, सुरुचि कुमारी, निकिता कुमारी एवं प्रियंका गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed