सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivpal Yadav statement about forming SP government in 2027 under leadership of Akhilesh Yadav in Azamgarh

UP Politics: अखिलेश के नेतृत्व में 2027 में बनेगी सपा की सरकार, आजमगढ़ में शिवपाल यादव ने कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में सपा की सरकार बनेगी। 

Shivpal Yadav statement about forming SP government in 2027 under leadership of Akhilesh Yadav in Azamgarh
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। वे रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ पहुंचे थे। 
Trending Videos


सठियांव क्षेत्र में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली के आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला। दरअसल 22 फरवरी को आजमगढ़ में आयोजित रैली में ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया था कि 2027 में एनडीए जिले की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा और समाजवादी पार्टी की स्थिति 2017 से भी खराब होगी। इस पर पलटवार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि छोटे स्तर के लोगों का जवाब देना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी की वजह से ही विधायक हैं और आने वाले चुनाव में उन्हें सब पता चल जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इतनी ही मजबूत है तो सीधे ओमप्रकाश राजभर को ही प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। 

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जबकि सरकार रात में सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है। उन्होंने भाजपा के नारे “सबका साथ, सबका विश्वास” पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने किसी को भी विश्वास में नहीं लिया, यहां तक कि विपक्ष को भी नहीं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा भी पूरी तरह फेल साबित हुआ है। 

इस दौरान ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज मुकदमे को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कराती है, लेकिन अदालत से ही न्याय मिलेगा। वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि हम लोग तो उन्हें दो बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वे राज्यसभा जाकर ही खुश हो गए। 

शिवपाल यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों से जनता परेशान है। ऐसे में 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत कर आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed