फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Terror caused by a langur; several people

Azamgarh News: लंगूर का आतंक, महिला और बच्ची समेत कई लोगों को काटकर किया घायल

Sat, 31 Oct 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Terror caused by a langur; several people
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिरामपुर सियर गांव में एक लंगूर का आतंक बना हुआ है। लंगूर ने महिला और बच्ची समेत कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों से बाहर निकलने और रोजमर्रा के काम करने में भी सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव निवासी परमशिला (36) पत्नी प्रदीप पशुओं को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान लंगूर ने उन पर हमला कर दिया और कान काटकर घायल कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए तहबरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसके अलावा सितरमी देवी (60), शिवन्या (8) पुत्री मनोज और रामपलट की बहू को भी बंदर ने काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लंगूर के आतंक की सूचना 1076 के माध्यम से प्रशासन को दी है। बताया गया कि बंदर को पकड़ने के लिए सफाईकर्मी को भेजने की बात कही गई है। सूचना पर कंधरापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि बारिश के कारण बंदर पकड़ में नहीं आ रहा है। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed