सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of the young man was exhumed on the third day, with police from three police stations present.

Azamgarh News: तीसरे दिन कब्र से निकाला युवक का शव, तीन थानों की पुलिस रही मौजूद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man was exhumed on the third day, with police from three police stations present.
फरिहा के पास ​स्थित कब्रिस्तान में शव निकालने के लिए कब्र खोदते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में शमशाद उर्फ गुड्डू (50) की मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम दफनाए शव दफना दिया गया था। परिजनों की मांग पर तीसरे दिन कब्र से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान क्षेत्र में एहतियातन तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के निर्देश पर मृतक के पिता की तहरीर पर तत्काल थार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। इस मामले में फरिहा चौकी इंचार्ज और निजामाबाद थाने की पुलिस ने थार मालिक और मृतक के परिजन और क्षेत्र के प्रबुद्धजन के साथ बैठक कर थार मालिक से मृतक के एक बच्चे के नाम पर एक लाख की एफडी कराकर मामले का निस्तारण कर दिया गया था।
Trending Videos

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी फरियाद अहमद ने बताया कि शुक्रवार की रात शमशाद उर्फ गुड्डू (50) व मनीष कुमार (18) बाइक से फरिहा चौक से अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने शमशाद उर्फ गुड्डू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उनकी मौत हो गई। शमशाद की पत्नी की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन पुत्र हैं, जिनकी देखभाल वह स्वयं कर रहे थे। हादसे के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और देर रात मृतक के पिता फरियाद अहमद से तहरीर लेकर निजामाबाद थाने में थार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद शनिवार को थाना प्रभारी निजामाबाद आरके सिंह ने कब्र खोदकर शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद रविवार की दोपहर करीब 12 बजे निजामाबाद थाना, जहानागंज व गंभीरपुर थाना की पुलिस ईदगाह के समीप कब्र के पास पहुंची जहां पर नायब तहसीलदार निजामाबाद नीरज कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष निजामाबाद आरके सिंह व चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एक लाख की एफडी से कराया गया था समझौता
वहीं, फरिहा चौकी इंचार्ज चित्रांशु मिश्रा की मौजूदगी में फरिहा चौकी पर ही ग्राम प्रधान व गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने गाड़ी के मालिक के साथ बैठक कर मामले को सुलझा लिया। मृतक के पुत्र के नाम एक लाख की एफडी की और बिना शव का पोस्टमार्टम कराए परिजनों को शव सौंपकर घर भेज दिया। परिजनों ने शव को पास के कब्रिस्तान में दफन कर दिया था।
दुर्घटना में मृत युवक के शव को आज कब्र से निकाला गया। तीन थानों की फोर्स मौजूद रही। कहीं पर किसी ने कोई विराेध नहीं किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब इस मामले में दुर्घटना करने वाली थार गाड़ी को भी सीज किया जाएगा। -आरके सिंह, थाना प्रभारी निजामाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed