फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two cars collide on Purvanchal Expressway; two dead, seven injured

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत, दो की मौत, सात घायल

Sun, 25 Oct 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide on Purvanchal Expressway; two dead, seven injured
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में आजमगढ़ के कलंदरपुर निवासी एक परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां मारुति अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक कार के गलत दिशा में आने के कारण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे में बिहार निवासी श्याम बिहारी सिंह (62) और अजय कुमार गुप्ता (40) की मौत हो गई। सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आजमगढ़ के कलंदरपुर निवासी एक परिवार अपने बेटे की शादी की खरीदारी करने के लिए लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार हादसे की चपेट में आ गई। दुर्घटना में रीता (45) पत्नी राजेश, उनकी बेटियां दीक्षा (18) और दीपशिखा (21), गरिमा (25) पुत्री विनोद तथा संदीप यादव (30) पुत्र सुरेश यादव घायल हो गए। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed