{"_id":"6a00d87a1d303ebc3607df2d","slug":"work-on-converting-prepaid-meters-to-postpaid-meters-begins-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149971-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। विद्युत निगम ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त करते हुए उपभोक्ताओं के कनेक्शन को पोस्टपेड मोड में बदलने की कवायद शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों के अनुसार 10 मई के बाद बिलिंग प्रक्रिया पूरी होते ही चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदला जाएगा। नई व्यवस्था 1 जून से लागू हो जाएगी।
जिले में करीब 149215 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रीपेड व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा के बाद विद्युत निगम ने बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। रविवार से प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का कार्य भी शुरू हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को 27 से 30 दिन के बिजली उपभोग का बिल भेजा जाएगा। यानी अब उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी। तय समय सीमा के भीतर बिल जमा करना होगा।
माइनस बैलेंस पर नहीं कटेगा कनेक्शन
विद्युत निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस होने पर भी बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव होगा, उसे नए बिल में जोड़कर जून माह में भेजा जाएगा। बताया गया है कि 10 जून तक प्रीपेड मीटर धारकों को नए बिल का मेसेज मिलने लगेगा।
10 मई से से ही स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही जिले के सारे उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदल दिया जाएगा। -उपेंद्र चौरसिया, एसडीओ शहर।
नई व्यवस्था एक नजर में
व्यवस्था
पहले
अब
बिलिंग सिस्टम
प्रीपेड रिचार्ज
पोस्टपेड बिल
भुगतान तरीका
पहले रिचार्ज
बाद में बिल भुगतान
बिल अवधि
बैलेंस आधारित
27-30 दिन
माइनस बैलेंस
रिचार्ज जरूरी
कनेक्शन नहीं कटेगा
लागू तिथि
—
1 जून 2026
Trending Videos