Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worshiping the pen and inkpot, Lord Chitragupta was asked for happiness and prosperity.

Azamgarh News: कलम-दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 11 Nov 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Worshiping the pen and inkpot, Lord Chitragupta was asked for happiness and prosperity.
हीरापट्टी ​स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजन-अर्चन करते समाज के लोग। स्रोत-आयोजक
आजमगढ़। कायस्थ समाज का प्रमुख पर्व भगवान चित्रगुप्त पूजा मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। भगवान चित्रगुप्त का चित्र स्थापित कर धूप-दीप जलाया गया।
विज्ञापन

परिवार के पढ़ने-लिखने वाले सदस्यों की संख्या के अनुसार कलम और दवात रखकर विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजा के बाद लोगों ने कलम को माथे से लगाकर जेब में रखा।
विज्ञापन


पर्व पर हीरापट्टी स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर तक पहुंचने वाला जर्जर रास्ता भी लोगों की आस्था को नहीं रोक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त का दर्शन-पूजन किया। परिसर में सामूहिक हवन के दौरान आहुति देने के लिए लोगों में होड़ रही। इसके बाद आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
श्री चित्रगुप्त वंशीय जनपद सभा की ओर से आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सभा के अध्यक्ष अरुण प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट और मंत्री विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे के बजाय हवन-पूजन अपराह्न तीन बजे शुरू हुआ। इसके बाद अतिथियों का संबोधन और धन्यवाद ज्ञापन हुआ। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
समारोह में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर, भाजपा नेता ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सहजानंद राय और लालगंज के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे। हालांकि, कार्यक्रम के बैनर पर मुख्य अतिथि के रूप में नाम दर्ज होने के बावजूद श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर नहीं पहुंचे।

आयोजकों ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा में कलम-दवात का विशेष महत्व है। कलम ज्ञान और लेखन का प्रतीक है। इसका उपयोग समाज के हर वर्ग के लोग करते हैं, इसलिए कलम-दवात की पूजा की परंपरा सभी को अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed